Diya Jethwani

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -29-Jun-2022... जिंदगी...

कभी ख्वाब तो कभी हकीकत हैं जिंदगी.. 
छोटे छोटे फसाने मे अफसा़ना हैं जिंदगी..। 
अपनो का प्यार और गैरों का  साथ हैं जिंदगी.. 
दोस्तों की मस्ती तो परिवार की जिम्मेदारी हैं जिंदगी..। 

कभी हंसाती हैं तो कभी रुलाती हैं जिंदगी.. 
कभी गम़ के तराने तो कभी खुशियाँ सजाती हैं जिंदगी..। 
ना तू समझ पाया ना मैं समझ पाया..! 
आखिर कब ... क्या कहती हैं ये जिंदगी..।। 


माँ का दुलार इसमें तो बाबा की फटकार इसमें.. 
बहनों का प्रेम इसमें तो भाईयों की  रंजिश इसमें..। 
पत्नी का त्याग इसमें तो औलाद की बिछड़न इसमें.. 
प्रेमिका का आलिंगन इसमें तो दोस्तों की यारी इसमें..।। 

ईश्वर का दिया नायाब तोहफा हैं जिंदगी.. 
खुद को खुद से मिलाना ही हैं जिंदगी..।।

   15
6 Comments

Dilawar Singh

27-Dec-2023 06:32 PM

शानदार👌

Reply

Seema Priyadarshini sahay

01-Jul-2022 10:34 AM

बेहतरीन

Reply

Shrishti pandey

30-Jun-2022 09:01 PM

Very nice

Reply